: पुलिस लाइन मैदान में चली कानपुर पुलिस जोन 23वीं अन्तर्जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया| जिसमे कानपुर नगर की महिला व इटावा के पुरुष खिलाडियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया|
तीन दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के समापन पर पंहुचे मुख्यअतिथि पुलिस महानिरीक्षक कानपुर जोन मोहित अग्रवाल विजयी खिलाडियों को पुरस्कार वितरित किये| इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मीयों को प्रतिदिन एक घंटा व्यायाम के लिए निकालना चाहिए, इससे शरीर स्वस्थ्य रहता है साथ ही मानसिक तानव से भी आराम मिलता है| उन्होंने कहा यंहा प्रतियोगिता में अनुशासन देखने को मिला|
प्रतियोगिता में इटावा के पुरूष खिलाडिय़ों द्वारा 123 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान व जनपद कानपुर नगर की महिला खिलाडिय़ो द्वारा 95 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। पुलिस अधीक्षक डा0 अनिल कुमार मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह, प्रतिसार निरीक्षक किशवर अली, निर्णायक मंडल में प्रबल पाठक, संजीव कटियार, अरूण यादव, कुलदीप यादव, दुर्गा वर्मा, योगेश शुक्ला, मनु कुमारी आदि रहे|
कानपुर नगर की महिला और इटावा के पुरुष खिलाडी अबब्ल
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


