कांग्रेसियों ने मनाया बापू का निर्वाण दिवस

0
141

फर्रुखाबाद:कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी का निर्वाण दिवस मनाया। कार्यकर्ताओं ने बापू के बताए संदेश, शांति, अहिंसा व सत्य के रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। उन्होंने राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर फूलमाला अर्पित की।
टाउन हाल पर स्थित महात्मा गाँधी की प्रतिमा पर कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा के नेतृत्व में एकत्रित हुए| इस दौरान कांग्रसियों ने कहा कि देश को आजाद कराने के लिए महात्मा गांधी ने अपने प्राणों को त्याग दिया। देश की स्वतंत्रता में उनका योगदान अतुलनीय है। आज भी भारतवासी उनके कदमों पर चलते हैं। मौजूदा केंद्र एवं प्रदेश सरकार के राज में लोगों का उत्पीड़न हो रहा है। बापू के आदर्शो का पालन सरकार नहीं कर रही हैं। इस दौरान प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र सिंह,नगर अध्यक्ष नफीस हुसैन,राजेन्द्र नारायण मिश्रा,पुन्नी शुक्ला,प्रभात कटियार,वशीमुज्मा खां,जीशान कुरैशी,श्याम लालआदि रहे।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]