कमालगंज थानाध्यक्ष यतेंद्र व दो सिपाहियों के खिलाफ याचिका

0
121

yatnedr yadavफर्रुखाबाद : कमालगंज थाने के तेजतर्रार थानेदार यतेन्द्र यादव के खिलाफ याचिका दी गयी है जिसमे महिला के साथ थाने में मारपीट व गलीगलौज छेड़छाड़ का जिक्र किया गया है|

[adrotate banner="3"]

थाना क्षेत्र के गांव महरूपुर रावी निवासी महिला ने न्यायालय में दायर की याचिका में कहा कि बीते 22 जनवरी को उनके मामा व भतीजे को दो सिपाहियों ने पकड़ लिया| उन्हें थाने में ले जाने के बाद उनके पास रखे 20 हजार रुपये छीन लिये| जब उसे घटना की सूचना मिली तो वह पता लगाने थाने में पंहुची| थानाध्यक्ष यतेंद्र यादव ने उनके साथ गाली गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर कमरे में खींचकर उनके कपड़े फाड़ दिए। छेड़छाड़ करते हुए मारपीट की और घसीटते हुए थाने के बाहर निकाल दिया।

याचिका दायर होने के बाद सीजेएम ने घटना के संबंध में 12 फरवरी को रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश थाना पुलिस को दिए हैं।

[adrotate banner="2"]