कांग्रेसियों ने गांधी जी को किया याद

0
128

cangresफर्रुखाबाद: राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर जिला कांग्रेस कमेटी ने उन्हें याद किया और उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया| सभी ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला|

[adrotate banner="3"]

कांग्रेस जिलाध्यक्ष मृत्युञ्जय शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसी टाउन हाल स्थित गांधी प्रतिमा पर एकत्रित हुए| गांधी की 67 पुण्य तिथि पर बोलते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा की गांधी जी ने जिस तरह से अपने देश के लोगो को नई दिशा दी उसे पूरा विश्व याद करता है| गांधी गिरी से समाज का कल्याण है| कांग्रेस का नाम उनके साथ जुड़ा है यह उनके लिए हर्ष का विषय है|
पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल तिवारी ने कहा की महात्मा गांधी ने भारत निर्माण के लिए अपना जीवन ही समर्पित कर दिए| जिलामहामंत्री दिनेश कटियार ने कहा की आज के समय में गांधी जी के बताये गए रास्ते पर ही चलना चाहिए|

इस दौरान उनकी मूर्ति पर माल्यापर्ण किया गया| राजू अग्निहोत्री, कौशलेन्द्र सिंह, शिवाशीष तिवारी संजीव कटियार, मनोज गंगवार, रमेश चन्द्र कठेरिया, डॉ० श्याम प्रकाश शुक्ला, अजय दीक्षित, कैलाश सिंह आदि मौजद रहे|

इसी के साथ सर्वोदय मंडल के गोपाल बाबू पुरवार व लक्ष्मण सिंह ने साथियो के साथ मदरबाड़ी स्थित गांधी आश्रम में उनकी पुण्यतिथि मनाई|

[adrotate banner="2"]