दलाईलामा के बौद्धिक संवर्ग में मुख्यमंत्री करेंगे शिरकत

0
104

akhileshफर्रुखाबाद: बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के जनपद में होने से पहले से ही प्रशासनं चखर घिन्नी बना हुआ है| इसके साथ ही मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के उनके प्रवचन कार्यक्रम में पंहुचने की अटकलों से उनके हाँथ पैर फूल गए है|

[adrotate banner="3"]

संकिसा में दलाई लामा के प्रवचन कार्यक्रम में कल मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी शिरकत कर सकते हैं। इसके लिए संकिसा में हैलीपैड बनाया जा रहा है। यहां कल वो बौद्धिक संवर्ग को संबोधित करेंगे। जिसमे पहले से ही अधिक भीड़ होने की संभावना है| उनके प्रवचन कार्यक्रम लेकर प्रशासन पुख्ता इंतजामात करने की पूरी कोशिश कर रहा है|

सीएम के आने की खबर के चलते प्रशासन की हवाईयां उड़ गयी है| क्यों की बीते दिन ही शिवपाल सिंह के कार्यक्रम में सपाइयों की व्यवहार उनके ऊपर तलबार लटका रहा है| इसके बाद सीएम का कार्यक्रम आने की अटकलों ने तो प्रशासन की नीद उड़ा दी है| फ़िलहाल उनके प्लेन के उतरने के लिए हैलीपैड का कार्य प्रगति पर है|
सपा के जिला प्रवक्ता मंदीप यादव( एडवोकेट) ने बताया की मुख्यमंत्री शनिवार को शाम तीन बजे इटावा पुलिस लाइन से प्लेन से संकिसा के लिए चलेंगे तीन बजकर 15 पर वह संकिसा पंहुचेंगे| बौद्धिक संवर्ग में वह शाम पांच बजे तक रुकेंगे|

[adrotate banner="2"]