फर्रुखाबाद: कब्रिस्तानों के चारो ओर बाउंड्रीवाल निर्माण के लिये शासन से एक करोड़ 80 लाख रुपये का बजट प्राप्त हो गया है। बाउंड्रीवाल निर्माण पर निगरानी के लिये सोमवार अंजुमन स्कूल में बैठक कर 21 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है।
[adrotate banner="3"]
मदरसा अंजुमन में मकसूद हसन की अध्यक्षता में हुई बैठक में 21 सदस्यीय कमेटी के गठन की घोषणा की गई। कमेटी में आकिल खान, मजहर मोहम्मद, नईम अंसारी, मोहम्मद शाहनूर, फायक महमूद, शाहमीर, असलम अंसारी, मुफीद प्रधान, फिरोज मंसूरी, आबिद मंसूरी, अमान वशर खां, अखलाक नूर खां आदि शामिल हैं। कमेटी कब्रिस्तानों की बाउंड्रीवाल निर्माण पर नजर रखेगी। बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए शासन से 1.80 करोड़ रुपये मिलने की जानकारी सदस्यों को दी गई। संचालन डा. मोहम्मद मोहसिन ने किया।
[adrotate banner="2"]


