मंत्री पुत्र की हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती

0
115

फर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी के मंत्री जनपद में अपनी रिश्तेदारी में आये थे। जहां उनके पुत्र की अचानक तबियत बिगड़ने से अफरा तफरी मच गयी। आनन फानन में कुछ सपा नेताओं के माध्यम से मंत्री के पुत्र को चौक स्थित एक प्राइवेट नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया। जहां कई घंटे भर्ती रहने के बाद मंत्री पुत्र की हालत जब सुधर गयी तो उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी।

[adrotate banner="3"]

समाजवादी पार्टी के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार भगवत शरन गंगवार मंझना अपनी ससुराल आये हुए थे। उनके साथ उनका बेटा अमित भी था। रविवार को तकरीबन 9 बजे मंत्री पुत्र अमित की तबियत अचानक बिगड़ गयी। जिससे उनकी रिश्तेदारी के अलावा अन्य लोगों में अफरा तफरी मची। आनन फानन में मंत्री पुत्र अमित को लेकर सपा नेता सरल दुबे व अन्य उनकी सरकारी एम्बेसडर व अन्य गाड़ियों से चौक स्थित डा0 मनोज मेहरोत्रा के अस्पताल में पहुंचे। जहां उनको भर्ती किया गया। तकरीबन तीन घंटे भर्ती रहने के बाद जब हालत कुछ सुधर गयी तो डाक्टर ने उन्हें छुट्टी दे दी।

इस सम्बंध में डा0 मनोज मेहरोत्रा ने बताया कि मंत्री पुत्र अमित को उल्टी व सिरदर्द की शिकायत हो गयी थी। जिसे उपचार के दौरान नियंत्रित कर लिया गया और स्थिति ठीक होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गयी।

[adrotate banner="2"]