दुकान मालिक व पुत्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

0
121

फर्रुखाबाद : किरायेदार के पुत्र से मारपीट कर दुकान पर कब्जे का प्रयास करने एवं नकदी लूट लेने के आरोप में पुलिस ने दुकान मालिक व उनके पुत्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

[adrotate banner="3"]

मोहल्ला सखावत हुसैन (बजरिया) निवासी किरायेदार सुरेश चंद्र राठौर ने दुकान मालिक रनवीर सिंह, उनके पुत्र अनिल व धर्मेद्र के खिलाफ शहर कोतवाली में धारा 147, 323, 504, 506, 427, 392 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। रिपोर्ट के अनुसार किराना बाजार स्थित सुरेश चंद्र की दुकान पर उनका पुत्र सत्यम सुबह बैठा था। तभी दुकान मालिक रनवीर सिंह पुत्रों के साथ आये व सत्यम के साथ मारपीट कर दुकान का सामान बाहर फेंक दिया। गोलक से 8-10 हजार रुपये भी लूट ले गये। घटनास्थल पर पहुंचकर सीओ सिटी वाईपी सिंह ने भी घटना की जानकारी ली। एसएसआई विग्गन सिंह यादव ने बताया कि मुकदमे की विवेचना की जाएगी। रुपये लूटने का आरोप पुलिस संदिग्ध मान रही है।

[adrotate banner="2"]