कपड़े खरीदने को लेकर पत्नी से विवाद पति ने पी डाई

0
118

FARRUKHABAD : पड़ोसी जनपद हरदोई के थाना पाली के ग्राम सैदापुर निवासी रामगुलाम के 32 वर्षीय पुत्र बृजकिशोर ने पत्नी से विवाद होने के चक्कर में डाई पी ली। हालत बिगड़ी तो उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

[adrotate banner="3"]

बृजकिशोर ने तकरीबन दो माह पहले दुकानदार से पेन्ट शर्ट का कपड़ा उधार खरीदा था। काफी समय हो जाने के बाद दुकानदार ने तगादा शुरू कर दिया। तगादा बढ़ा तो बृजकिशोर ने अपनी पत्नी निर्मला से कपड़ा दुकानदार को देने के लिए पैसे मांगे। जिसको उसकी पत्नी से मना कर दिया तो बृजकिशोर ने अनाज बेचकर व आभूषण गिरवीं रखकर दुकानदार के पैसे चुकाने की बात कही। जिसका विरोध करने पर पति पत्नी में झगड़ा हुआ। झगड़े के बाद मारपीट भी हो गयी। गुस्साये पति बृजकिशोर ने घर में रखी डाई पी ली। जिससे उसकी हालत बिगड़ गयी। बृजकिशोर के मामा रहीश पुत्र बांके उसे लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे। रहीश ने बताया कि बृजकिशोर बचपन से ही उसके यहां रह रहा है।

[bannergarden id=”8″]

पति से नाराज पत्नी ने कीटनाशक पिया
कायमगंज : किसी बात को लेकर पति पत्नी विवाद हो गया। विवाद इतना बडा कि पति से नाराज पत्नी ने क्षुब्ध होकर घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया। हालत बिगडने पर परिजनों ने उसे नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
रविवार को कोतवाली क्षेत्र के गंाव नगला वहाद कुआंखेडा निवासी वासिद पुत्र अजीज खां की अपनी पत्नी से किसी बात लेकर कहासुनी शुरू हो गयी। कहासुनी इतनी बडी की पति से नाराज पत्नी ने घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। जब पति व उसके परिजनों को इस बात की जानकारी हुई तो परिजनों ने उसे आनन फानन में नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां समाचार लिखे जाने तक उसका उपचार जारी था।

[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]