कड़ाके की ठंड, कपड़ों का गर्म हुआ बाजार

0
520

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) जिले में जनवरी माह शुरू होते ही सर्दी बढ़ गयी। जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड का एहसास होने लगा। ऐसे में गर्म कपड़ों का बाजार भी गरमा गया। बाजार में गर्म कपड़े खरीदने के लिए लोगों की भीड़भाड़ दिखाई देने लगी है। सुबह शाम कोहरे की धुंध छा रही है। लोगों को ठंड का अहसास होने लगा है। सुबह और शाम में शीतलहर के साथ ठंड बढ़ रही है।
दोपहर के समय में जहां गुनगुनी धूप सुहा रही है, वहीं शाम ढलते ही लोग घरों में दुबकने लगते है। ठंड के बढ़ने से गर्म कपड़ों का बाजार भी गर्म होने लगा है। शहर के साथ देहात क्षेत्रों में गर्म कपड़ों के बाजार सजने लगे है। रविवार को सुबह को ठंड रही, लेकिन दोपहर के समय कुछ देर सूर्यदेव के दर्शन होने पर लोगों को राहत मिली। शाम ढलते ही ठंड बढ़ गई। ऐसे में तापमान में गिरावट आ गई है और लोगों को सर्दी का एहसास होने लगा है। सर्दी से बचाव के लिए लोगों ने जर्सी, स्वेटर, जैकेट आदि की खरीदारी की। वहीं रजाई-गद्दे और कंबल के साथ हीटर ब्लोआर की खूब खरीदारी हो रही है। नगर के रविवार बाजार में भी गर्म कपड़ो की जमकर हुई|




[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]