एस्मा स्वाहा की आहुतियों के साथ राज्य कर्मचारियों ने किया बुद्धि शुद्धि यज्ञ

0
129

FARRUKHABAD : राज्य कर्मचारियों की हड़ताल को 9 दिन बीत चुके हैं। बीते दिन सरकार द्वारा राज्य कर्मचारियों पर एस्मा भी लागू कर दिया गया। लेकिन एस्मा का कोई भी असर राज्य कर्मचारियों की हड़ताल पर पड़ता दिखायी नहीं दे रहा है। राज्य कर्मचारी लगतार इस बात पर अड़े हुए हैं कि जब तक उनकी 16 सूत्रीय मांगें नहीं मानी जातीं तब तक वह हड़ताल समाप्त नहीं करेंगे। गुरुवार को राज्य कर्मचारियों ने जिला मुख्यालय से लोहिया अस्पताल तक बाइक जुलूस निकाला। जिसके बाद सरकार की बुद्धि शुद्धि हेतु लोहिया अस्पताल में हवन यज्ञ किया। जिसमें एस्मा स्वाहा की आहुतियां हवन यज्ञ में दी गयीं।HAVAN

[adrotate banner="3"]

राज्य कर्मचारियों ने लोहिया अस्पताल में हवन यज्ञ के बाद कहा कि हमारी सरकार की बुद्धि शुद्ध नहीं है। हम आहुतियां दे रहे हैं। उन्होंने एस्मा स्वाहा, उत्तर प्रदेश सरकार स्वाहा के साथ आहुतियां दी। कर्मचारियों ने कहा कि हमारी मांगें पूरी नहीं होंगीं तब तक हड़ताल जारी रखी जायेगी। अगर सरकार की मानसिक इच्छा यही है कि हमें जेल में डाला जाये तो हम लोग जेल में जाने के लिए तैयार हैं।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

इस दौरान अखिलेश अग्निहोत्री, राकेश सारस्वत, सुजीत सक्सेना, सुबोध तिवारी, आर के, हेमंत कुमार द्विवेदी, पंकज शुक्ला, मनोज कटियार, शैलेन्द्र कुमार दुबे, जितेन्द्र कुमार, संजय कमल, अटल शुक्ला, रामनंदन अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]