देश में भारतीय नारी व संस्कृति की हो रही दुर्दशा

0
124

FARRUKHABAD : जनक्रांतिकारी मोर्चा के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट प्रभुनाथ को सौपते हुए कहा है कि देश में भारतीय नारी व संस्कृति की दुर्दशा है। भ्रष्टाचार व महंगाई चरम पर है। युवा बेरोजगार घूम रहे हैं।KRANTI MORCHA

[adrotate banner="3"]

उन्होंने कहा कि पूरे देश में विकास कार्य अवरुद्ध हैं। देश की जनता की सख्त जरूरतें भी पूरी नहीं हो पा रही हैं। अशिक्षा, बेरोजगारी, महंगाई, किसानों का शोषण, देश में भारतीय नारी व संस्कृति की हो रही दुर्दशा, शिक्षकों की भर्ती पर रोक, पुलिस भर्ती पर रोक, प्राइमरी, जूनियर विद्यालयों में शिक्षकों की कमी से बच्चों को तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। महंगाई के कारण गरीब लोगों को अपने जीवन का पालन करना मुस्किल पड़ रहा है। कायमगंज तहसील के ग्राम पंचायत कुआंखेड़ा के अजमतपुर में बनी टंकी आज तक चालू नहीं हो सकी। जिससे सरकार के लाखों रुपये का प्रोजेक्ट निष्प्रयोज्य पड़ा है।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

सरकारी विभागों में कर्मचारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। समाजवादी पार्टी की सरकार द्वारा 50 हजार ऋण किसानों का माफ करने को कहा था लेकिन ऋण माफ नहीं किया गया। गांवों में बिजली के खम्भे तो लगाये गये लेकिन घरों तक बिजली आज तक नहीं पहुंचायी गयी। जिसको गंभीरता से लेते हुए समस्याओं का निस्तारण किया जाना चाहिए।

इस दौरान सोनू दीक्षित, भैरोंनाथ अग्निहोत्री, महेन्द्र सिंह, डीके सक्सेना, उत्तम सिंह, जगदीश आदि लोग मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]