एसपी दिनेश कुमार पी के तबादले के खिलाफ सड़को पर उतरे व्यापारी

0
130

vyaapari dinesh, vsimujma, ekhlakh1dadua, snjib mishra, dineshsp dinesh kumar piफर्रुखाबाद: पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी के तबादले के विरोध में व्यापार मंडल ने सड़क जाम कर सपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध व्यक्त किया| इसके साथ ही साथ मुख्यमंत्री, चुनाव आयोग व राज्यपाल को सम्बोधित तीन अलग अलग ज्ञापन भी दिये|

[adrotate banner="3"]

व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष इखलाक खां के नेत्रत्व में व्यापारी चौक ने सपा सरकार व मुख्यमंत्री के खिलाफ जुलुस निकाल कर घुमना पर धरना प्रदर्शन किया| व्यापारियों ने दिए गये ज्ञापन में कहा गया है कि जनपद में गुंडागर्दी का बोलबाला था| लेकिन एसपी दिनेश कुमार पी ने अराजक तत्वो, भू माफिया, अपराधी किस्म के लोगो पर पूर्ण बिराम लगा दिया| उन्होंने बिता पंचायत चुनाव शांति पूर्ण ढंग से कराये जाने में पूरी ताकत लगा दी| समाजवादी पार्टी के अपराधिक किस्म के लोगो ने शासन पर दबाब बना कर ईमानदार छबि वाले पुलिस अधिकारी का तबादला करा दिया| जिसका दुष्परिणाम जनता को झेलना पड़ेगा| उधर महिलाओ के साथ भी अत्याचार की घटना बढ़ेगी| नगर अध्यक्ष इखलाक खान ने बताया कि यदि जल्द दिनेश कुमार का तबादला नही रुका तो बाजार बंदी भी की जायेगी| उन्होने धरना स्थल पर पंहुचे नगर मजिस्ट्रेट को मुख्यमंत्री, चुनाव आयोग व राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन भी सौपा| व्यापारी प्रदेश सरकार के खिलाफ हाथो में लिखित पट्टिया लिये थे|

इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण प्रकाश तिवारी(ददुआ), जिलाध्यक्ष संजीब मिश्रा बाबी, डॉ० दिनेश अग्निहोत्री, राकेश सक्सेना, सुजीत कुमार, अनुभव मिश्रा, अंकुर श्रीवास्तव, वसीमुज्जमा खां, आफ़ताब अंसारी महबूब खां आदि लोग मौजूद रहे|

भाजयुमो ने भी एसपी के तबादले का किया विरोध
एसपी दिनेश कुमार पी के तबादले का भाजयुमो ने भी कड़ा विरोध किया| फतेहगढ के नवदिया के एक गेस्ट हाउस में आयोजित की गयी बैठक में एसपी के तबादले का कड़ा विरोध किया गया| शशांक शेखर, राजीव सिंह आदि लोग मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]