एसडीएम सदर के कर्मचारी से हाथापाई

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: उप जिलाधिकारी सदर के साथ तैनात एक कर्मचारी के साथ अधिवक्ता ने हाथापाई कर दी| अधिवक्ता एक भूमि मामले में पैरवी के लिए गये थे|
थाना जहानगंज क्षेत्र के एक भूमि के मामले में कागजी विवाद चल रहा है| उसी भूमि की पत्रावली के सम्बन्ध में एक अधिवक्ता एसडीएम सदर के कार्यालय पंहुचे| जंहा उनका एक कर्मचारी से विवाद हो गया| सूत्रों के अनुसार अधिवक्ता ने कर्मचारी को पीट दिया| जिसके बाद एसडीएम कोर्ट में हडकंप मच गया| विवाद बढ़ता देख एसडीएम कर्मचारी को अपने साथ लेकर चले गये|
जिलाधिकारी मोनिका रानी ने जेएनआई को बताया कि प्रकरण संज्ञान में आया है| मारपीट की जानकारी नही हुई है| इस सम्बन्ध में रिपोर्ट तलब की गयी है|