फर्रुखाबाद: शहर के मोहल्ला बागरुस्तम में बने बूचड़खाने को मंगलवार दोपहर एसडीएम ने सील कर दिया। जिससे हड़कंप मच गया।
[adrotate banner="3"]
मंगलवार दोपहर एसडीएम सदर व शहर कोतवाल मोहल्ला बागरुस्तम पहुंचे। उन्होंने जिलाधिकारी के आदेश पर नगर पालिका के स्लाडर हाउस को सील कर दिया। एसडीएम का कहना है कि शासन की मंशा के अनुरूप किसी भी अवैध बूचड़खाने को संचालित नहीं होने दिया जायेगा। इसके लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
[adrotate banner="2"]


