एफडीआई के विरोध मे भाजपाई एक दर्जन तक व्‍यापारी नहीं जुटा सके

0
116

फर्रूखावादःशहर क्षेत्र के चौक बाजार पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकतोओ ने प्रधानमत्री का पुतला फूक कर विरोध दर्ज कराया । पूरे कार्यक्रम में एक दर्जन भाजपाई तक शामिल नहीं हुये।
भारतीय जनता पार्टी के जिलाअघ्यक्ष भूदेव सिह राजपूत के नेतृव्त मे कार्यकर्ता होरीलाल बाजार मे पहुंचे जहॉ पुतला फूंकने की बात पर विचार विमर्श किया गया। विरोध प्रदर्शन आला नेताओ के इशारे पर था। इसके बाद भी कई नेता नदारत दिखे। विचार विमर्श के बाद कार्यकर्ताओ ने जुलूस निकाला और चौक पर आ कर प्रधानमत्री का पुतला फूक दिया। जमकर नारे बाजी करने के बाद जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एफडीआई का घोर विरोघ करती है यह खुदरा व्यापारी के हित मे नही है एफडीआई के आने से छोटे व्यापारी इससे अहत होगे।
मजे कि बात यह है कि आला कमान के फरमान के बाद भी चन्द भाजपाई ही इस कार्यक्रम मे ही पहुंचे।इससे इस बात पर तो मोहर लग गयी कि इस समय जनपद मे भारतीय जनता पार्टी कि क्या स्थिती है।कार्यक्रम मे मेजर सुनील दत्त,सुशील शाक्य भी नही पहुंचे।  मुट्ठी भर भाजपाईयों ने ही कार्यक्रम मे भाग लिया। इस दौरान चित्रा अग्निहोत्री,संजय गर्ग,रमा कनौजिया,दिलीप भारद्वाज,सत्यपाल सिंह,डा0रक्षपाल सिह के अलावा अन्य कई भाजपाई मौजूद रहे।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]