एफडीआई का सड़क से संसद तक विरोध करेगी आप

0
165

फर्रुखाबाद:केंद्र सरकार के माध्यम से लागू की जा रही एफडीआई के विरोध में आम आदमी पार्टी आ गयी| आप ने सड़क पर जुलूस निकाल एफडीआई वापस लेने को नारेबाजी भी की|

[adrotate banner="3"]

आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक अतुल शर्मा के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ता बजरिया स्थित आप के जिला कार्यालय पर एकत्रित हुये| जिसके बाद उन्होंने एफडीआई का विरोध चौक तक जुलूस निकाल कर किया| संगठन के नेताओ ने कहा कि कांग्रेस के शासन काल में बीजेपी नेताओं ने एफडीआई की कड़ी निंदा की थी तथा थाली बजाकर संसद के सामने नृत्य किया गया था। एफडीआई लागू होने की दशा में आत्मदाह तक करने की बात कही गई थी। अब उसी पार्टी ने सरकार बनाने के बाद एफडीआई लागू करने की बात कही है|

मालिक सिद्दीकी,जगमोहन गौतम,राजेन्द्र जाटव,शादाव नौशाद,राकेश शुक्ला,जितेंद्र दीक्षित,आनद सक्सेना,रामकृष्ण कश्यप, योगेंद्र मिश्रा आदि रहे|

[adrotate banner="2"]