एक ही दिन में 643 वाहनों का चालान

0
138

फर्रुखाबाद : शुक्रवार को शासन के निर्देश पर पूरे जिले में हेलमेट बिना और तीन सवारियां बैठा कर सड़क पर चलने वाले दुपहिया वाहन चालको के खिलाफ अभियान चला। जिसमे पुलिस ने लगभग 643 वाहनों का चालान किया| वही सैकड़ो से जुर्माना बसूला गया|

[adrotate banner="3"]

शुक्रवार को अमृतपुर में 20 वाहनों का चालान व चार हजार रुपए समनशुल्क,राजेपुर में 17 चालान, 3200 रुपए शमन शुल्क, मोहम्मदाबाद में 58 चालान 6200 रुपए शमन शुल्क बसूल किया गया| वही शहर कोतवाली में अनूप कुमार निगम ने लालगेट पर अभियान चलाकर 219 चालान और 13700 शमन शुल्क, फतेहगढ़ में 125 चालान, 8900 रुपए शमन शुल्क,शमसाबाद में 71 चालान व 5300 रुपए शमन शुल्क,मेरापुर में छह चालान व 2400 रुपए शमन शुल्क, कंपिल में 50 चालान व छह हजार शमन शुल्क, जहानगंज में 22 चालान, 3700 रुपए शमन शुल्क,कमालगंज में 23 चालान व 1600 शमन शुल्क,कायमगंज में 6 पुलिस कर्मियों सहित 112 लोगों के चालान व करीब 4000 हजार रुपये समन शुल्क बसूल किया गया| नवाबगंज में 26 चालान, 5200 रुपए शमन शुल्क पुलिस ने बसूल किया|

[adrotate banner="2"]