एक ही घर में 3 जगह नकब लगा चोरों ने किया माल साफ़

0
184

फर्रुखाबाद(कम्पिल): बीती रात थाना कम्पिल क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने एक ही घर में 3 जगह नकब लगा नगदी व जेवर पर हाथ साफ़ कर दिया|

[adrotate banner="3"]

थाना कम्पिल क्षेत्र के ग्राम सिकंदरपुर खार निवासी वेदराम के पुत्र सुघर सिंह ने बताया कि बीती रात जब वह सो रहे थे तभी कुछ अज्ञात चोरों ने घर में तीन जगह नकब लगाया| दो जगह से असफल हो अगये पर तीसरी जगह से घर में घुसने में कामयाब रहे|

सुघर सिंह ने बताया कि उनका भतीजा देवेश ऊपर वाले कमरे में पड़ रहा था| रात करीब साढ़े तीन बजे खट-पट कि आवाज सुनकर जागे भी थे परन्तु उन्होंने सोचा की भतीजा कुछ कर रहा होगा इसलिए ज्यादा ध्यान नहीं दिया| सुबह जब उठे तब पता चला की चोर घर से एक बक्सा व सूटकेस चुरा ले गये| बक्से में चार हजार दो सौ रुपये नगद, एक सोने की चैन, अंगूठी व नयी साड़ियाँ थी|

[adrotate banner="2"]