ऊंची-नीची सड़क पर पलटी धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, हादसे में बाल-बाल बचे तीन

0
29

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) आईटीआई चौराहे से सातनपुर मंडी जाने वाले मार्ग पर निर्माणाधीन सीसी सड़क की ऊंचाई में अंतर हादसे की वजह बन गया। हनुमान मंदिर के पास धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रॉली पर सवार तीन लोग बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर का इंजन गायब होने से कुछ देर अफरा-तफरी रही। करीब आधे घंटे की तलाश के बाद इंजन आईटीआई बिजलीघर परिसर में खड़ा मिला। थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के महमदपुर निवासी बृजमोहन गांव के जयवीर व अन्य लोगों के साथ धान लेकर सातनपुर मंडी जा रहे थे। आईटीआई चौराहे के पास हनुमान मंदिर के निकट सड़क की ऊंचाई में अंतर होने से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इस दौरान जयवीर, राहुल और बबलू सड़क पर गिर पड़े। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई।हादसे के बाद बिजली विभाग की हाइड्रा मशीन की मदद से पुलिस की मौजूदगी में ट्रॉली को सीधा कराया गया। इसी बीच एक व्यक्ति ट्रैक्टर का इंजन लेकर चला गया और अपनी बाइक आईटीआई चौराहे के पास छोड़ गया। तलाश के दौरान इंजन बिजलीघर परिसर में खड़ा मिला। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली को दोबारा तैयार कर मंडी भेजा गया। ट्रैक्टर ले जाने वाले व्यक्ति के नशे में होने की चर्चा रही, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई।एक महीने से चल रहा सड़क निर्माणआईटीआई चौराहे से सातनपुर मंडी तक करीब एक महीने से सीसी सड़क का निर्माण चल रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, लगभग 15 दिन से सड़क का एक हिस्सा ऊंचा और दूसरा नीचा होने के कारण वाहनों के आवागमन में परेशानी हो रही है। दोपहिया और चारपहिया वाहनों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली व ट्रकों को भी निकलने में दिक्कत होती है। इससे यातायात बाधित होने की स्थिति बन रही है। मौके पर पहुंचे यातायात उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार ने ट्रैक्टर का चालान भी किया। स्थानीय लोगों ने सड़क को समतल कर निर्माण कार्य व्यवस्थित ढंग से पूरा कराने की जरूरत बताई, ताकि भविष्य में हादसों से बचा जा सके।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]