उस्ताद ने बढाया बाढ़ पीड़ितों की तरफ मदद का हाँथ

0
153

फर्रुखाबाद: शहर की राजनीति के उस्ताद कहलाये जाने वाले पूर्व विधायक विजय सिंह ने अब बाढ़ पीड़ितों की मदद का जिम्मा अपने हाँथ ले लिया है|

[adrotate banner="3"]

पूर्व विधायक विजय सिंह ने आज सुबह बढपुर उत्तरी पंचायत क्षेत्र में डेरा डाल वहां के ग्राम गुसलाई, बिलावलपुर, मडैया, बझेलापुर सहित कई ग्रामों में जाकर स्वयं बाढ़ पीड़ितों को मदद के रूप में भोजन आदि वितरित किया| तथा गाँव के निवासियों को आश्वासन दिया कि वह हताश न हो| वह हर परिस्थित में उनके साथ हैं|

उन्होंने कहा कि अगर किसी को कोई समस्या है तो वह उन्हें तत्काल सूचित करें उसका हर संभव निवारण किया जाएगा| पूर्व विधायक विजय सिंह ने बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए नाव भी दी है| इस दौरान विजय सिंह के साथ सभासद जौली राजपूत ने भी बाढ़ पीड़ितों को खाना आदि सामिग्री बितरित की|

[adrotate banner="2"]