ईद-उल-फितर अमन-चैन और सौहार्द का त्योहार:सीएम योगी

0
289

लखनऊ:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को ईद की हार्दिक बधाई दी,ईद का त्योहार खुशी और मेल-मिलाप का संदेश लेकर आता है। खुशियों का यह त्योहार सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ ही आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ाता है। यह पर्व अमन-चैन और सौहार्द का है।ईद के पर्व पर सभी को सद्भाव तथा सामाजिक सौहार्द को और सुदृढ़ करने का संकल्प लेना चाहिए।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दी ईद की बधाई:
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभी को ईद की बधाई देते हुए सबके सुख-समृद्धि की कामना की है। उन्होंने कहा है कि ईद का त्योहार मेल-मिलाप, खुशियां बांटने और परस्पर सद्भाव का प्रतीक है। ईद के इस पर्व पर हमें सामाजिक सद्भाव की मिसाल कायम करनी चाहिए।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]