इजराइल के पीएम नेतन्याहू और पत्नी सारा ने किया ताज का दीदार

0
132

आगरा:इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू चंद घंटे के दौरे पर ताजनगरी आगरा पहुंच गए हैं। आगरा एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी अगवानी की।इजराइल के पीएम नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा ताजमहल पहुंचे। ताजमहल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ नहीं गए ।

[adrotate banner="3"]

एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री नेतन्याहू पत्नी सारा के साथ होटल अमर विलास पहुंचे । इसके बाद उनका यहां से ताजमहल के दीदार करने का कार्यक्रम है। ताजमहल का दीदार करने के दौरान उनकी पत्नी सारा साथ । पत्नी सारा के साथ ताज महल का किया दीदार, ताजमहल के सामने सीट पर फोटो खिचवाई ।इजराइल के पीएम के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी होटल अमरविलास पहुंचे। उनके साथ आगरा के मेयर नवीन जैन तथा आगरा से भाजपा के सांसद रामशंकर कठेरिया भी हैं।

इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के भ्रमण के चलते पर्यटकों के लिए बंद हुआ ताज। प्रस्तावित कार्यक्रम के हिसाब से ताज पहुंचेंगे नेतन्याहू। ताज पूर्वी गेट की ओर पाठक प्रेस बैरियर से होटल अमर विलास तक का रास्ता नो मेंस जोन में तब्दील किया। सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त।इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू का खेरिया हवाई अड्डे पर भारतीय परंपरा से हुआ स्वागत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद हैं। वृंदावन के कलाकारों ने दी मयूर नृत्य और फूलों की होली की प्रस्तुति।

[adrotate banner="2"]