आवास विकास में संदिग्धों पर चला पुलिस का हंटर

0
129

फर्रुखाबाद: पुलिस द्वारा संदिग्धों के खिलाफ चलाये गये अभियान से हडकंप मच गया| पुलिस को देखकर अराजक तत्वों खिसक गये| वही कई को पुलिस ने हिरासत में लिया है| इसके साथ ही संदिग्ध बाइक भी कब्जे में ली|
क्षेत्राधिकार नगर मन्नी लाल गौड़ के नेतृत्व में आवास-विकास तिराहे से अराजक तत्वों को ध्यान में रखकर अभियान चलाया गया| पुलिस ने शराबियों को खदेड़ दिया| इसके साथ ही लोहिया मूर्ति के निकट कुछ दुकानों पर संदिग्ध नजर आये तो उन्हें भी अपने रडार पर लेकर चेतावनी देकर छोड़ दिया| लोहिया मूर्ति के निकट ही एक बुलेट संदिग्ध खड़ी मिली| जिसको पुलिस नें अपने कब्जे में ले लिया| पुलिस नें लोहिया अस्पताल के पीछे मैदान में भी शराबियों को खदेड़ दिया|
चौकी इंचार्ज की लगाई फटकार
सीओ सिटी और शहर कोतवाल देवेन्द्र दुबे ने आवास विकास चौकी इंचार्ज दीपक त्रिवेदी को जमकर फटकार लगायी और कालोनी में अपना गस्त बढ़ाने के निर्देश दिये|
सीओ सिटी नें बताया जनता को सुरक्षा का अहसास कराने के लिए अभियान चलाया गया था| संदिग्धों की चेकिंग की गयी| पुलिस गस्त तेज करने के निर्देश दिये गये है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]