आय-जाति प्रमाण पत्रों के नाम पर हो रही अवैध वसूली

0
97

फर्रुखाबाद: राष्ट्रीय लोकदल ने अन्ना के समर्थन व तहसील सदर द्वारा इन्टरनेट पर हो रही गलत फीडिंग पर धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।

[adrotate banner="3"]

जिला अध्यक्ष राम निवास शाक्य के नेतृत्व में करीब आधा सैकडा कार्यकर्ताओं ने कचहेरी परिसर में धरना प्रदर्शन कर बताया कि तहसील सदर में आय व जाति प्रमाण पत्रों की इन्टरनेट पर अधिकांश फीडिंग गलत की जा रही है पुन: सही फीडिंग करने के नाम पर अवैध वसूली हो रही है।

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत कोटेदारों द्वारा राशन वितरण में धांधली की जा रही है| गेंहू व मिटटी का तेल ब्लैक किया जा रहा है। बहुत से गाँव में बाढ़ का पानी भर गया है। बाढ़ से घिरे ग्रामीणों को निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा कर राहत सामग्री उपलब्ध करायी जाये।

धरना प्रदर्शन में दुर्गा राजपूत, अवनीश अग्निहोत्री, पंचम सिंह, चन्द्र सिंह, सुनील गाँधी, धर्मेन्द्र कटियार व सतीश चन्द्र यादव आदि मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]