आनंदी बेन बनी यूपी की नई राज्यपाल

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP राष्ट्रीय

लखनऊ: गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री होने का गौरव हासिल करने वाली आनंदी बेन पटेल को उत्तर प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वह उत्तर प्रदेश के राजभवन में राम नाईक का स्थान लेंगी। श्री नाईक का पांच वर्ष का कार्यकाल समाप्त हो गया है। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक (85 वर्षीय) को आराम दिया गया है।
मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जनसंख्या के मामले में देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया है। आनंदी बेन वर्ष 1988 में आनंदी बेन भाजपा में शामिल हुई थी। शंकर सिंह वाघेला ने जब 1995 में पार्टी से बगावत की। तब उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ काम किया था। 1998 में वह गुजरात कैबिनेट में शामिल हुई। तब उन्होंने शिक्षा, महिला एवं बाल कल्याण जैसे मंत्रालयों का जिम्मा संभाला। गुजरात विधानसभा चुनाव में न लड़ने के फैसले के बाद पिछले साल जनवरी में उन्हें मध्यप्रदेश का राज्यपाल बनाया गया। अब उन्हें उत्तर प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है|
उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार में मंत्री रहने के बाद लखनऊ से सांसद रहे लालजी टंडन को मध्य प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वह अभी बिहार के राज्यपाल हैं। बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन को आनंदीबेन पटेल की जगह मध्य प्रदेश का नया राज्यपाल बनाया गया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब फागु चौहान को बिहार का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
बिहार के राज्यपाल के तौर पर फागू चौहान को नियुक्त किया गया है। फागू चौहान यूपी के वरिष्ठ नेता हैं। एक जनवरी 1948 को जन्मे चौहान शेखुपुर आजमगढ़ से आते हैं। 17वें यूपी विधान सभा चुनाव में चौहान सबसे अधिक मतों से जीतने वाले विधायक थे। घोसी से निर्वाचित हुए थे।इसके अलावा आरएन रवि को नागालैंड का गवर्नर नियुक्त किया गया है। जगदीप धनखर अब पश्चिम बंगाल के नए राज्यपाल होंगे। रमेश बैस को त्रिपुरा का गवर्नर बनाया गया है। इन सभी नए राज्यपालों की नियुक्ति उनके पदभार ग्रहण करने के दिन से शुरू होगी।