आंगनबाड़ी भर्ती: अंतिम तिथि गुजर गयी, विज्ञापन नहीं निकाला

0
90

फर्रुखाबाद: आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायका के रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किये जाने की अंतिम तिथि गुजर जाने के बाद भी अभी ताक जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय की ओर से रिक्त पदों का विज्ञानपन तक जारी नहीं किया गया है। विदित है कि शासन की ओर से चयन प्रक्रिया को 15 नवंबर तक हर हाल में पूर्ण कर अनुमोदन कराने के निर्देश जारी किये गये थे। ऐसा न करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

[adrotate banner="3"]

आंगनबाड़ी कार्यकत्री या सहायिका रिक्त पदों को भरने की कवायद विगत छह माह से अधर में लटकी है, लेकिन नियुक्तियां नहीं की गई। । बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार निदेशक देवेंद्र नाथ शर्मा की ओर से जारी पत्र मे भर्ती प्रक्रिया के लिये जो समय सारिणी जारी की थी उसके अनुसार खाली पड़े पदों पर आवेदन 20 अक्टूबर तक प्राप्त करने को कहा गया था। फार्म मिलने के बाद एक नवंबर तक आन लाइन फीड करनी थी, व दस नवंबर तक चयन समिति की बैठक करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद 15 नवंबर तक शत प्रतिशत नियुक्तियां कर अनुमोदन प्राप्त करने को कहा गया है।

[adrotate banner="2"]