आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को योगी सरकार का बड़ा तोहफा,बढ़ा मानदेय

0
174

लखनऊ:चुनावी साल में उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने तकरीबन 3.73 लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं का मानदेय बढ़ा दिया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मानदेय के साथ अब बतौर प्रोत्साहन राशि प्रतिमाह 1500 रुपये,मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 1250 रुपये और आंगनबाड़ी सहायिकाओं को 750 रुपये और मिलेंगे। इससे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का जहां सात हजार रुपये तक मानदेय हो जाएगावहीं मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का 5500 और आंगनबाड़ी सहायिकाओं का मानदेय चार हजार रुपये हो जाएगा।

[adrotate banner="3"]

बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की प्रमुख सचिव वी हेकाली झिमोमी की ओर से जारी आदेश के मुताबिक प्रोत्साहन राशि को परफार्मेंस से जोड़ते हुए नए सिरे से मानक तय किए गए हैं। लगभग 3.73 लाख कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को इसका लाभ मिलेगा। बढ़ा हुआ मानदेय एक सितंबर से लागू होगा।

 

[adrotate banner="2"]