अलग-अलग दुर्घटनाओ में सिपाही सहित चार घायल

0
117

फर्रुखाबाद: जनपद में अलग-अलग घटनाओं में गाँधीनगर कमालगंज पलारिया व तिकोना मंडी निवासी लोगो के अलावा कुआँ खेडा चौकी पर तैनात सिपाही सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए|

[adrotate banner="3"]

सर्व प्रथम थाना कमालगंज गांधीनगर निवासी १८ वर्षीय ब्रजकिशोर पुत्र चंद्प्रकाश अपनी साईकिल द्वारा कमालगंज गल्ला मंडी से अपने घर जा रहा था तभी पीछे से टैक्सी ने जोरदार टक्कर मर दी जिससे ब्रजकिशोर गंभीर रूप से घायल हो गये| ब्रजकिशोर आर पी डिग्री कालेज का छात्र है|

वही दूसरी घटना शहर कोतवाली के अंतर्गत तिकोना मंडी निवासी ४० वर्षीय मंजू वर्मा पत्नी संतोष अपनी १७ वर्षीय पुत्री अंजलि वा २० वर्षीय पुत्र विवेक के साथ भोलेपुर स्थित वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन करके वापस लौट रही थी तभी अचानक क्रिश्याँ कालेज के सामने रोडवेज बस को बचाने के चक्कर में टैक्सी नाले में चली गयी जिससे मंजू वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गयी|

तीसरी घटना में मऊदरवाजा के टाउन हाल के पास महोल्ला पलारिया निवासी ३० वर्षीय मुकेश पुत्र लालमन को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मर दी जिससे वह घायल होकर रोड पर गिर पड़ा उधर से टैक्सी पर सवार होकर आ रहे थाना कमालगंज के चौकी कुआँ खेडा पर तैनात सिपाही जयवीर सिंह घायल को उठाने के लिए टैक्सी से उतरकर लपका जिसपर सिपाही के एक मोटर साईकिल सवार ने टक्कर मर दी जिससे सिपाही वही लड़खड़ाकर गिर गया| सभी घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया|

[adrotate banner="2"]