अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो युवकों की दर्दनाक मौत

0
129

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता)  मेरापुर थाना क्षेत्र के ग्राम तिलियानी निवासी 21 वर्षीय धर्मेंद्र सिंह मऊदरवाजा के ग्राम निब्बी नगला में साली की शादी में रविवार को आया था। सोमवार शाम तीन बजे वह महिला रिश्तेदार को छोड़ने कायमगंज बाईपास पर जसमई के पास आया था। वहां अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे घायल हो गया। उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभी होने पर परिजन निजी अस्पताल ले गए। जहां देर रात मौत हो गई। छह माह पहले ही शादी हुई थी। पत्नी रीनू देवी, मां सरोजनी देवी, बहन हेमलता और भाई सुरेंद्र व सोनू हैं। धर्मेंद्र इंटर का छात्र था।
नवाबगंज के मोहल्ला बरतल का सब्जी विक्रेता अजयपाल दिवाकर (27) बाइक से बबना दावत खाने गया था। देर शाम कुछ लोगों ने बलोखर गांव के पास सड़क किनारे पड़ा देखा। उसे सीएचसी लाया गया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया। शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। पत्नी ज्योति, मां रामबेटी और बच्चे प्रज्ञा तथा अनुराग हैं।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]