अमानक निर्माण वाली बाउंड्री टूटी

0
100

फर्रुखाबाद( मोहम्दाबाद)|| जांच के भय के भूत ने भवन प्रभारी को अपने चपेट में लेकर स्वयं द्वारा निर्मित कराई गयी दीवार तोड़ने को मजबूर कर दिया|

[adrotate banner="3"]

वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बताया कि अराजकतत्वों ने बाउंड्रीवाल तोड़ दी। प्रधानाध्यापक ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। उच्च प्राथमिक विद्यालय पसनिंगपुर के प्रधानाध्यापक महेश दुबे ने थाने में तहरीर दी। इसमें कहा कि अराजकतत्वों ने विद्यालय की 17 मीटर बाउंड्रीवाल तोड़ दी। दीवार पर प्लास्टर नहीं था। पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन की। प्रधानाध्यापक ने बताया कि पैसा खत्म होने से दीवार पर प्लास्टर नहीं हो पाया था।

सूत्रों के मुताविक पसनिंगपुर निवासी ग्रामीणों ने अमानक रूप से तैयार की गयी दीवार की शिकायत की थी जिसके चलते भवन प्रभारी ने स्वयं जांच के भय से दीवार गिरवा दी|

[adrotate banner="2"]