अपहत बाबा देवगिरी नाटकीय ढंग से बरामद

0
105

BABA DEVGIRIफर्रुखबाद: बीते कुछ दिनों पूर्व बाबा देवगिरी के अपहरण कर लिए जाने का मुकदमा कोतवाली में दर्ज कराया गया था| जिसके बाद पुलिस ने उसे नाटकीय ढंग से बरामद कर लिया| घटना के पीछे बाबा व उसकी चेली का षड्यंत्र बताया गया है
शहर कोतवाली घटियाघाट बंधा स्थित मदनगिरी खडेश्वरी बाबा आश्रम के बाबा देवगिरी गायब हो गये थे| जिसके बाद बाबा की चेली डाली ने आश्रम की जमीन पर कब्जा करने वाले प्रदीप, सरोज, रवि व पंकज के विरूद्ध बाबा के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस ने कथित अपहत बाबा देवगिरी को बरामद कर लिया है।बाबा गंगा पार के गांव रामनगर में छिपे हुये थे। घटियाघाट चौकी इंचार्ज इन्द्रपाल सिंह ने उन्हें पकड़ा और कोतवाली लाये|
पुलिस ने आज सांय डाली को बुलाकर बाबा को उन्हे सौप दिया। बाबा देवगिरी ने बताया कि घायल हो जाने के बाद पंकज ने उन्हे मार डालने के लिये धमकाया था। इसीलिए वह बिना बताये टैम्पो से बैठ कर अर्जुनपुर गांव चले गये। और वहां बीमारी का इलाज करा रहे थे। मालूम हो कि वृद्ध बाबा ने अपने आश्रम के समस्त जमीन चेली डाली के नाम कर दी है। इसी जमीन पर बाबा के विरोधियो ने जबरन कब्जा कर लिया है। बीते दिनो कब्जा करने के दौरान बाबा व डाली की बुआ विमाला देवी आदि को मारपीट कर घायल कर दिया गया था।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]