दिल्ली: बिहार की राजधानी पटना में एक चौंकाने वाली घटना में पुलिस ने पटना जिले में पदस्थापित वरीय उपसमाहर्ता (सीनियर डिप्टी कलक्टर) अखिलेश कुमार को अपनी 14 वर्षीय बेटी के साथ बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।
[adrotate banner="3"]
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मनु महाराज ने बताया कि वरीय उप समाहर्ता अखिलेश कुमार को अपनी बेटी के साथ बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। कुमार की 14 वर्षीय पुत्री ने अपने पिता के खिलाफ राजधानी के महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी।
उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। चिकित्सकीय जांच में प्रथम द्रष्टया बलात्कार का आरोप सही लग रहा है। घटना एसकेपुरी थाना क्षेत्र की बतायी जाती है। मामले की छानबीन की जा रही है।
[adrotate banner="2"]


