सदस्यता शिविर से कुनबा बढानें में जुटी सपा

0
168

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) लोकसभा चुनाव को देखते हुए सपा एक बार फिर से अपने सियासी आधार को बढ़ाने के लिए सक्रिय है, लेकिन इस बार तेवर और अंदाज ही नहीं रणनीति में भी बदलाव किया है| बीजेपी की तर्ज पर सपा ने मिशन-2024 का प्लान बनाया है, जिसे अमलीजामा पहनाने के लिए सपा नेताओं ने मोर्चा संभाल लिया है|
शनिवार को सपा नेताओं नें शाक्य बाहुल्य ग्राम पंचायत दौलतपुर मे रायसिंह शाक्य के नेतृत्व में सदस्यता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 85 प्राथमिक सदस्य बनाए गये। जिसमे सपा नेताओं नें अखिलेश सरकार के कार्यकाल में कराये गये विकास कार्यों की तरफ लोगों का ध्यान खींचा|
कार्यक्रम की अध्यक्षता रामप्रसाद शाक्य ने की संचालन जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा साजिद अली ने किया। जिला सदस्यता प्रभारी चंद्रपाल सिंह यादव,सदस्यता प्रभारी व जिला प्रभारी डॉ0 नवल किशोर शाक्य, जिला उपाध्यक्ष बृजेश पाल, जिला उपाध्यक्ष डॉ0 नवरंग सिंह यादव, किसान नेता छविराम सिंह शाक्य, उमेश शाक्य,नगर अध्यक्ष नवाबगंज ,सिंह शाक्य पूर्व प्रधान,रामप्रसाद शाक्य,श्याम सिंह शाक्य,महेश चंद शाक्य, मो० इलियास आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]