अन्ना के समर्थकों की हिम्मत बढाने को लोगों ने बढाए हाँथ

0
91

फर्रुखाबाद: अन्ना हजारे का भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन केवल दिल्ली में ही नहीं बल्कि देश के हर छोटे-बड़े शहर से लोग पहुंच रहे हैं। जो लोग दिल्ली नहीं पहुंच पा रहे हैं वो अपने शहरो में ही अन्ना के समर्थन के लिए अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं।  इस आंदोलन में आम व खास सभी अपना-अपना योगदान दे रहे हैं। कोई कैंडल मार्च से कर रहा है तो कोई हवन यज्ञ से अपना समर्थन दे रहा है। हर जगह से केवल यही आवाज आ रही है कि अन्ना तुम संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ है।

[adrotate banner="3"]

अन्ना हजारे के समर्थन में थाना शमसाबाद क्षेत्र के फैजबाग तिराहे पर स्थापित पटेल मूर्ति परिसर में जितेन्द्र गंगवार, डॉ बीके गंगवार, मालिश यादव, प्रभात त्रिपाठी, सावन गंगवार, अमित पटेल, अंकित गंगवार, किरन शर्मा आदि समर्थक मौजूद रहे|

अन्ना हजारे के समर्थन व भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में अनशन पर बैठे समर्थकों के शमसाबाद चेयरमैन नदीम फारुखी ने हालचाल पूंछकर उनकी हौंसला आफजाई की| वहीं कायमगंज विधान सभा क्षेत्र भारतीयक जनता पार्टी के प्रवाल दावेदार अमरसिंह खटिक ने भी अनशनकारियों का हौंसला बढ़ाया और देश में व्याप्त भ्रष्टाचार मिटाने के लिए हम सभी को मिलकर इस आंदोलन को सफल बना है|

[adrotate banner="2"]