अन्ना का अनशन 7वें दिन भी जारी, 5 किलो वजन घटा

0
152

समाज सेवी अन्ना हजारे का अनशन आज सातवें दिन भी जारी है। अब से थोड़ी देर पहले उनका मेडिकल बुलेटिन जारी हुआ है जिसके मुताबिक अन्ना के वजन में 5 किलो की कमी आयी है। डॉक्टरों ने जांच में बताया कि उनके ब्लड और यूरीन में किटोन की मात्रा मिली है।

[adrotate banner="3"]

लेकिन डॉक्टरों ने कहा कि ये कोई खतरे की बात नहीं है। डॉक्टरों ने कहा कि जब तक अन्ना के शरीर में पानी की कमी नहीं होती है तब तक अन्ना की जान को खतरा नहीं है।

आपको बता दें कि अन्ना का अनशन आज भी रामलीला मैदान में जारी है। हजारों की संख्या में आज भी लोग अन्ना के अनशन में पहुंच रहे हैं। आज जन्माष्टमी भी है, छुट्टी का दिन है इसलिए लोगों की तादाद ज्यादा से ज्यादा हो सकती है ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है। अन्ना का वजन भले ही कम हुआ है लेकिन उनके जोश में कोई कमी नहीं आयी है।

[adrotate banner="2"]