अन्तिम संस्कार कर लौट रही ट्रैक्टर ट्राली पलटी, युवक की मौत, एज दर्जन जख्मी

0
138

फर्रुखाबाद:(कायमगंज) अंतिम संस्कार कर लौट रही ग्रामीणों से ट्रैक्टर ट्राली अचानक टैम्पो को बचाने के चक्कर में पलट गयी| जिससे उसमे बैठे एक युवक की मौत हो गयी| जबकि एक दर्जन सबारियां घायल हो गयी| घायलों को सीएचसी में भर्ती किया गया|
शमासाबाद क्षेत्र से 70 वर्षीय सुनीता पत्नी चिरौंजीलाल की मौत हो जाने से उनके शव का अंतिम संस्कार ढाई घाट से करके ग्रामीण ट्रैक्टर ट्राली पर सबार होकर लौट रहे थे| उसी दौरान कायमगंज-अलीगंज मार्ग पर विधि नगला गढ़ी के बीच नाले के निकट सामने से आ रहे टैम्पों को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर ट्राली पलट कर खड्ड में पलट गयी| जिससे उसमे दबकर राजेश पुत्र राजपाल निवासी नगला मोहन, थाना अलीगंज जनपद एटा की मौके पर ही मौत हो गयी| जबकि एक दर्जन सबारियां घायल हो गयी| जिन्हें कायमगंज सीएचसी में भर्ती कराया|
मामले की जानकारी होंने पर  कोतवाली प्रभारी जेपी शर्मा, दारोगा श्वेता शर्मा फ़ोर्स के सीएचसी पंहुचे और जाँच पड़ताल की|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]