अनियंत्रित ट्रेक्टर ट्राली पलटी 8 लोग घायल

0
130

फर्रुखाबाद: करौंदा से लदे अनियंत्रित होकर ट्रेक्टर ट्राली पलटने से उस पर सवार 8 लोग दबकर घायल हो गये। जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया|

[adrotate banner="3"]

कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के ग्राम रामपुर से करौदा लाद कर ट्रेक्टर कायमगंज आ रहा था। वह जैसे ही गांव मनिकपुरा की पुलिया पर पहुंचा वैसे ही ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया|

कुबेरपुर निवासी ट्रेक्टर चालक खुर्शीद खां समेत ट्राली में सवार वारिस खां पुत्र नत्थू खां, रूखसार पुत्र फारूख, खुर्रम पुत्र रहूफ खां, फरमान पुत्र अहसान, मंझले पुत्र मकसूद, जमाल खां पुत्र रजी खां व लालबाग निवासी जहीर मियां पुत्र जाहिद घायल हो गये।

घायलों को नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने बताया कि घायल व्यक्तियों में से वारिस की हालत ज्यादा चिंताजनक बनी हुयी है|

[adrotate banner="2"]