अकेले हैं चले आओ कहाँ हो ………

0
119

lakhmanफर्रुखाबाद: बीते दिन सांसद मुकेश राजपूत के ठंडी सड़क पर धरने पर बैठने की घोषणा के बाद बुधवार को उनके आवास पर धरना देने पंहुचे सर्वोदय मंडल के नेताओ के साथ उनके ही संगठन ने दगा कर दी| इसके बाद सभी वह बिना धरना किये ही बैरंग लौट गये|

[adrotate banner="3"]

सांसद मुकेश राजपूत के आईटीआई चौराहे पर धरना देने के कुछ समय के बाद सर्वोदय नेता लक्ष्मण सिंह उनके आवास पर अकेले पंहुचे| सांसद के आवास के बाहर उन्होंने खड़े होकर पदाधिकारियों को फोन करना शूरू कर दिया| जिसके कुछ देर बाद डॉ० रविन्द्र यादव भी अकेले ही सांसद के आवास पर आ गये| तकरीबन एक घंटे तक सर्वोदय नेता लक्ष्मण सिंह मौके से फोन करते रहे लेकिन एक-एक कर मौके पर आने को लेकर पदाधिकारी दगा दे गये| इसके कुछ देर बाद लक्ष्मण सिंह भी अपने कुछ साथियों सहित मौके से चले गये|

लक्ष्मण सिंह ने बताया आज किसी कारण से साथी नही आ पाये| जल्द सांसद के अबैध बने आवास के खिलाफ धरना दिया जायेगा | वह ठंडी सड़क पर धरना देकर जनता से तारीफ लेने चाह रहे है| जबकि सड़क सर्वोदय मंडल की पहल पर बनने जा रही है|

[adrotate banner="2"]