दूसरी से प्रेम विवाह कर पहली को घर से निकाला

0
113

loveफर्रुखाबाद:(राजेपुर) थाना क्षेत्र के ग्राम गहमदपुर निवासी संजू के खिलाफ उसकी पहली पत्नी विनीता को उसने घर से निकाल दिया| घटना के सम्बन्ध में उसने पुलिस को तहरीर दी| पुलिस जाँच कर रही है|

[adrotate banner="3"]

विनीता ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि वह अपने पति संजू के साथ बीते कई वर्षो से दिल्ली में रह रहे थे| उसके एक पुत्र व एक पुत्री भी है| विनीता ने आरोप लगाया कि उसके पति ने दिल्ली में ही एक महिला से कथित विवाह कर लिया| जब यह बात विनीता को जब एक महीने के मामले का पता चला और यह भी पता चला की पति संजू दूसरी कथित पत्नी रीना को लेकर गाँव गहमदपुर राजेपुर चला गया है| विनीता जब बीते 13 सितम्बर को दिल्ली से घर आयी तो देखा कि उसके पति संजू दूसरी पत्नी रीना को ले आये है|

जब उन्होंने इसका विरोध किया तो संजू व कथित पत्नी ने उसकी जमकर पिटाई कर दी| घटना के सम्बंध में तहरीर थाने में दी गयी| इसके साथ विनीता ने महिला हेल्प लाइन में भी शिकायत दर्ज करायी| पुलिस जाँच कर रही है|

[adrotate banner="2"]