चोरो के निशाने पर सपा चेयरमैंन का गाँव

0
95

chori-kmapilफर्रुखाबाद:( कंपिल) थाना क्षेत्र के ग्राम कमलाईपुर में बीती रात चोरो ने तम्बाकू व्यापारी के घर में लाखो रूपये के नकदी जेबरात चोरी कर लिये| घटना के सम्बंध में थाना पुलिस को तहरीर दी गयी है|

[adrotate banner="3"]

कंपिल के चेयरमैंन उदय पाल यादव के पैत्रक गाँव कमलाईपुर निवासी तम्बाकू व्यापारी हरवीर सिंह शाक्य ने थाना पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि बीती रात को चोरो ने घर में घुसकर कमरे में रखे बक्से व पर्स से लाखो का सामान पार कर दिया| हरवीर ने बताया कि वह बीती रात अपनी पत्नी आशादेवी व तीन बच्चों के साथ दूसरी मंजिल की छत पर सोने चला गया| बक्से व कमरे के दरवाजे पर ताला नही लगा था| चोर 95 हजार रुपये और एक जोड़ी झाले, एक जोड़ी कुंडल, एक मांग बेंदी, एक मटर माला पेंडल सहित बेसर सोने की| दो जोड़ी पायल के साथ डेढ़ लाख का जेबर चोरी कर ले गये|

सुबह उनकी पत्नी आशा देवी जब कमरे की सफाई करने गयी तो कमरे का ताला खुला हुआ और दोनों बक्सों का ताला खुला पड़ा था| आशंका होने पर आशादेवी ने अपना बक्सा चेक किया तो उसमे जेबर का डब्बा और जेबरात का झोला गायब था|जिस पर आशा देवी ने अपने पति हरवीर को घटना की सूचना दी| हरवीर ने घटना के सम्बंध में पुलिस को तहरीर दी| थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि जाँच की जा रही है| जाँच के बाद मुकदमा दर्ज किया जायेगा|

[adrotate banner="2"]