वत्सला अग्रवाल के शपथ ग्रहण समारोह में बसपा और मायावती की जय-जयकार

Uncategorized

फर्रुखाबाद: सत्य निष्ठां के साथ काम करने और सविधान के आदेशो के पालन करने शपथ वत्सला अग्रवाल ने इश्वर को साक्षी मान कर ली| इसी के साथ वत्सला अग्रवाल विधिवत नगरपालिका फर्रुखाबाद की अध्यक्ष हो गयी| नगर मजिस्ट्रेट ने उन्हें हिंदी में शपथ दिलाई| मनोबल बढ़ाने के लिए शपथ लेते समय वत्सला के पति एमएलसी मनोज अग्रवाल साथ खड़े रहे| शपथ लेने से पहले वत्सला ने बसपा एमएलसी सतीश जाटव सहित सभी बुजुर्गो के पैर छूकर आशीर्वाद लिया| शपथ के बाद भारतीय परम्परा अनुसार सबसे पहले पति मनोज अग्रवाल से आशीर्वाद लेने के लिए झुकी तो मनोज ने नयन कमलो से आशीर्वाद देते हुए उन्हें थाम लिया|

शपथ लेते ही पंडाल में तालियों की गूँज से वत्सला का हौसला बढ़ाया गया| सतीश जाटव बसपा जिलाध्यक्ष अजय भारती पूर्व जिलाध्यक्ष राम नरेश गौतम ने सभा को सम्बोधित किया| वयोवृद्ध वरिष्ठ पत्रकार यदुनंदन लाल गोस्वामी ने पूजन कराया| कई बसपाई बसपा और मायावती की जय जय कार का भाषण देने लगे तो उन्हें परिस्थितिया प्रतिकूल का इशारा कर टोका गया| इसके बाद फर्रुखाबाद की जनता जनार्दन का मनोज अग्रवाल ने स्वागत और धन्यबाद किया|

वत्सला अग्रवाल ने जनता का धन्यवाद किया| मनोज ने खुद को जनता का सेवक बताते हुए पिछली गलतियाँ माफ़ करने की बात भी कही| उमस भरी गर्मी में हर्षौल्लास के साथ शपथ ग्रहण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ|