अनुपम का दावा- मतगणना में धांधली हुई, 202 न० बूथ पर वत्सला के 112 वोट हुए गायब

Uncategorized

फर्रुखाबाद: फतेहगढ़ के मुनिसपल इंटर कॉलेज के बूथ संख्या 202 पर वत्सला अग्रवाल के चुनाव चिन्ह चकला बेलन को 112 वोट मिले थे| ये वोट चकिया चुनाव वाले प्रत्याशी के लिए गिन दिए गए| इसी बूथ के वोटर अनुपम दुबे ने बताया की इस बूथ पर वत्सला के लिए वोट पड़े थे| उनका दावा है की संशोधन हुआ तो 112 वोट निकलेंगे| अनुपम इससे पहले विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके है| उधर वत्सला अग्रवाल के पति मनोज अग्रवाल ने भी स्वीकार किया की 202 न० बूथ पर 112 वोट मिले थे जिसे उनके एजेंट ने गिना था|

वत्सला अग्रवाल को अनुपम के बूथ पर शुन्य वोट की खबर के बाद चौकन्ने हुए नेताओ ने हिसाब किताब खंगालना शुरू किया| प्रत्याशियो के लगाये गए अजेंटो द्वारा रिकॉर्ड किया गया मतगणना देखा गया| अनुपम ने जे एन आई को बताया की वे स्वयम वोट चकला बेलन को देकर आये थे तो फिर वत्सला को शुन्य कैसे हो सकता है| उन्होंने बताया की अजेंटो की गणना सूची देखने के बाद ये जानकारी लगी की चकला बेलन के वोट चकिया चुनाव चिन्ह के लिए गिन दिए गए| इसीलिए स्थिति शुन्य की हो गयी है| उन्होंने बताया की वे दुबारा संशोधन कराने का प्रयास करेंगे|

उधर अधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब आयोग द्वारा अनुमति के बाद ही कोई संशोधन या गणना हो सकती है| फिलहाल इतनी बड़ी चूक कैसे हुई ये एक बड़ा सवाल है| आखिर एजेंट विरोध क्यूँ नहीं दर्ज करा सके| या फिर मतगणना में लगे कर्मचारी गड़बड़ी कर रहे थे? शुन्य ने बड़ा सवाल खड़ा किया है?