दरिंदगी : रेप पीड़ित लड़कियों का स्टिक से किया गया गर्भपात

Uncategorized

अपना घर में हैवानियत का ऐसा नंगा नाच होता था कि जिसे देखकर इन्सान तो क्या शैतान की रूह भी कांप उठे। अदालत द्वारा गठित कमेटी को दिए पीड़ित लड़कियों के बयानों ने उनके साथ हुई अमानवीय कृत्यों की ऐसी क्रूर दास्तान दुनिया के सामने लाकर रख दी है, जिसे सुनकर सभ्य समाज शर्मसार हो उठे।

रोहतक जिले की श्रीनगर कालोनी में संरक्षण गृह [अपना घर] में रह रही लड़कियों द्वारा यौन उत्पीड़न का विरोध करने पर उन्हें निर्वस्त्र कर छत के पंखे से उलटा लटका दिया जाता था। इन दरिंदों ने मूक-बधिर और विक्षप्ति लड़कियों को भी अपनी हवस का शिकार बना डाला था। एक मूक-बधिर और एक विक्षप्ति लड़की के गर्भवती होने पर इन नरपिशाचों ने दरिंदगी की सभी हदें पार करते हुए दोनों लड़कियों के संवेदनशील अंगों में स्टिक [लकड़ी] आदि घुसेड़कर जबरन गर्भपात कराया था।

यहां रहने वाले बच्चों और लड़कियों का न केवल यौन शोषण किया जाता था, बल्कि यहा से उन्हें बाहर पार्टियों आदि में भी देह व्यापार के लिए भेजा जाता था। इनमें सरकारी अधिकारियों की पार्टिया भी शामिल थीं। एनजीओ मालकिन जसवंती का दामाद इन लड़कियों के साथ जब-तब दुष्कर्म करता रहता था। कमेटी की रिपोर्ट में इस बात का भी खुलासा किया गया है कि यहा से कई विदेशी ग्राहकों को भी मासूम लड़किया उपलब्ध कराई जाती थीं। विदेशी यहा फिल्म बनाने के लिए आते थे। बच्चों से कहा जाता था कि अंकल तुम्हें प्यार करेंगे। ज्ञात हो कि भारत विकास संघ द्वारा संचालित अपना घर संरक्षण गृह में 9 मई 2012 को शिकायत मिलने के बाद राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने छापा मारकर 10 से 15 साल के बीच की 94 लड़कियों को सुरक्षा में लिया था, जिनके साथ तरह-तरह के अमानवीय कृत्य किए जाते थे।

इन बच्चियों को निर्वस्त्र करके उनका वीडियो भी तैयार किया जाता था। इस पूरे घटनाक्रम में पुलिसवालों के शामिल होने के बारे में भी जाच चल रही है। एक लड़की के एचआइवी संक्रमित होने के बारे में भी कोर्ट द्वारा गठित कमेटी ने बताया है। लड़कियों ने बताया कि वे अगर यौन उत्पीड़न का विरोध करती थीं तो उन्हें निर्वस्त्र कर छत के पंखे से उलटा लटकाया जाता था। कमेटी ने रिपोर्ट में बताया कि बोलने और सुनने में अक्षम एक लड़की और मानसिक रूप से बीमार एक दूसरी लड़की के गर्भवती हो जाने पर वीभत्स तरीके से उसका गर्भपात कराया गया। हरियाणा पुलिस पर गंभीर आरोप है कि वह इन सब में मदद करने के साथ ही संरक्षण गृह का नियमित दौरा कर लड़कियों के साथ यौन अत्याचार करती रही।