दबिश देने गयी पुलिस पर ग्रामीणों ने की फायरिंग

Uncategorized

कंपिल (फर्रुखाबाद): थाना कंपिल क्षेत्र के ग्राम सिरसा में हत्या के आरोप में फरार चल रहे अभियुक्तों को पकड़ने के लिए दबिश देने गयी पुलिस पर ग्रामीणों ने फायर झोंक दिये। जैसे तैसे पुलिसकर्मी अपनी जान बचाकर भाग पाये।

कंपिल थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसा के सुल्तान नाम के व्यक्ति की लगभग 6 माह पूर्व जनपद काशीराम नगर के ग्राम भरगैन के पास गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गयी थी। हत्या के मामले में जनपद काशीराम नगर में ही जैनू पुत्र दुर्विजय व एक अज्ञात साथी के विरुद्व रिपोर्ट दर्ज करायी गयी थी। हाल ही में हत्या का मुकदमा कंपिल थाना स्थानांतरित करवा लिया गया। कई दिनों से कंपिल पुलिस को जैनू पुत्र दुर्विजय की तलाश थी।

बीती रात लगभग 9 बजे पुलिस को जैनू के घर पर होने की सटीक जानकारी मिली। कंपिल थानाध्यक्ष, शिवारा चौकी इंचार्ज सुनहरीलाल वर्मा व 10-15 अन्य पुलिसकर्मियों के साथ जैनू के घर पर दबिश दी। घिरते देख जैनू व उसके अन्य साथियों ने पुलिस पार्टी पर फायर झोंक दिये। फायरिंग होते देख पुलिसकर्मी बैरंग लौट गये।

जानकारी के अनुसार सुल्तान मर्डर केश में जैनू पुत्र दुर्विजय व उसके अज्ञात साथी बृजनंदन उर्फ बिन्नू की पुलिस को सरगर्मी से तलाश थी। जैनू व हत्या हो चुकी सुल्तान दोनो ही गुन्डा प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। किसी बात को लेकर आपस में विवाद हुआ था। इसी के बाद सुल्तान की हत्या कर दी गयी थी।