प्रांशु द्विवेदी की माला पारिया के साथ नई बस्ती में मतदाता के घर दस्तक

Uncategorized

फर्रुखाबाद: माला पारिया के लिए फर्रुखाबाद से फतेहगढ़ और 80 के दशक से अब तक की भाजपा का एक एक कार्यकर्ता टाउन हाल पर भगवा ध्वज फहराने को लालायित है| 37 वार्डो के 37 संयोजक तो कमान सम्भाल ही रहे है, संघ और सरस्वती शिक्षा के कर्ता धर्ता और आचार्य भी अन्दर ही अन्दर सुबह से शाम जनता को भाजपा का मतलब समझा रहे हैं| चंद ठेकेदारों (जिनकी मजबूरी दिखावे में सत्ता के साथ रहा होती है) को छोड़ दे तो पूरे नगर का भाजपाई मानसिकता वाला मतदाता इस बार चुनाव हारने के लिए नहीं भाजपा प्रत्याशी माला पारिया को चुनाव जिताने के लिए चर्चा करते मिल जायेगा|

ऐसे में भाजपा नेताओ की इज्जत भी दाव पर लगी है| भास्कर कहीं तो मेजर कहीं| सुशील प्रांशु भूदेव सत्यपाल सुबह से कहीं कहीं विपक्धि के खेमे में सेंध लगाते नजर आते है| जनसम्पर्क और उसके बाद मीटिंग| कुछ आराम फिर फोन पर मतदाताओ को प्रेरित करना, लगभग यही रणनीति है भाजपा की|

सोमवार सुबह सुबह हिन्दूवादी छवि के भाजपा नेता प्रांशु दत्त द्विवेदी और भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ भूदेव राजपूत माला पारिया को लेकर नई बस्ती में प्रचार पर निकले तो मतदाताओ से माला का परिचय कराया| पुरानी गलियां पुराने वोटर| घर के अन्दर घुसते चले गए| हिन्दुस्तानी खालिस अंदाज मतदाता नहीं अब तो चाचा, चाची, ताई ताऊ से बात हो रही है| ब्रह्मदत्त द्विवेदी के जमाने के भाजपा समर्थक वोटरों को वापस घर में आने की सलाह और वोट देने की अपील| यही कुछ दिखा| उत्साह भी और उमंग भी| बात २४ तक के इन्तजार की जब ये जनसम्पर्क वोटो में तब्दील हो पाए| मतदाता भी बड़ा सयाना है, नेता जी के ही गुण सीख चूका है| वादा आपको और कौन किधर जाए इसका भी कोई नहीं ठिकाना है|

नई बस्ती में माला पारिया के साथ वोट मांगते प्रांशु तस्वीरो की नजर से-