सलमा भाभी के लिए सपा नेताओं ने चलाया रिक्शा

Uncategorized

फर्रुखाबाद: अभी तक जो समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता साइकिल चलाते थे अब वह सलमा भाभी की खातिर रिक्शा चलाने को मजबूर हैं। सपा नेता रंजीत चक ने अध्यक्ष प्रत्याशी सलमा बेगम के पति अहमद अंसारी व अन्य सपाइयों को रिक्शे पर बैठाकर खुद रिक्शा खींचा।

नगर पालिका अध्यक्ष के 11 प्रत्याशियों के चुनाव चिन्हं आवंटित होने के बाद सलमा बेगम का नम्बर आया। जिस पर मनमाने सभी चुनाव चिन्हं आवंटित हो चुके थे मात्र रिक्शा व वृक्ष ही कुछ आकर्षक चुनाव चिन्हं बचे थे। रिक्शा चुनाव चिन्हं पाने के लिए सलमा बेगम व राजवती के बीच प्रतियोगिता शुरू हो गयी। जिस पर नगर मजिस्ट्रेट भगवानदीन वर्मा ने लाटरी डलवाई। लाटरी में चुनाव चिन्हं रिक्शा सलमा बेगम को मिलते ही समर्थक बल्लियों उछल गये।
जोरदार नारेबाजी के साथ ही समर्थक एक रिक्शे को लेकर आ गये। फिर क्या था अभी तक जो सपाई साइकिल की सवारी करते थे वह सलमा भाभी की खातिर रिक्शा चलाने लगे और अहमद भाई पीछे रिक्शे पर सवार फूले नहीं समा रहे थे।

सपाइयों ने भी मान लिया कि अब रिक्शे से ही टाउनहाल नगर पालिका कुर्सी तक पहुंचना है तो क्यों न रिक्शा खुद ही मेहनत से दौड़ाया जाये। नगर के मुख्य मार्ग से होता हुआ रिक्शा सपा नेता रंजीत चक खुद खींचकर लाये। रिक्शे पर सलमा बेगम के पति हाजी अहमद असंारी, रविशरन यादव, पुष्पेन्द्र यादव, सपा महानगर अध्यक्ष महताब खां बैठे व अन्य कई नेता रिक्शे के आगे पीछे दौड़ते दिखायी दिये।