पुलिस पर हुए उत्पीड़न के विरोध में निकाली न्याय यात्रा

Uncategorized

फर्रुखाबाद: रक्षक कल्याण ट्रस्ट द्वारा संचालित अराजपत्रित पुलिस कल्याण संस्थान के कार्यकर्ताओं ने पिछले पांच वर्षों में पुलिस पर किये गये अत्याचार व उत्पीड़न के विरोध में 29 अप्रैल से प्रदेश में न्याया यात्रा निकाली है। न्याय यात्रा बुधवार को जनपद में पहुंची। जहां पुलिसकर्मियों व उनके परिजनों ने उन पर किये गये उत्पीड़न की जानकारी की।

विगत पांच वर्षों में जाति, धर्म के आधार पर पुलिस कर्मियों एवं उनके परिजनों को दण्डित किया गया है। उन कर्मचारीगणों को न्याय यात्रा के माध्यम से प्रार्थनापत्र एकत्रित करके प्रस्तुत करनी है। जिसकी घोषणा मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश ने अपने घोषणापत्र में भी की थी। संस्था का लक्ष्य है सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में न्याय यात्रा के दौरान यह संदेश पुलिस कर्मियों एवं उनके परिजनों तक पहुंचाना है।

उन्होंने बताया कि पुलिस कर्मियों एवं उनके परिजनों का मनोबल बढ़ाने के लिए यात्रा निकाली गयी है। जोकि 29 अप्रैल से लखनऊ से शुभारंभ की गयी थी और 7 जून को लखनऊ में ही समापन किया जायेगा।