सांईं सेवा समिति की नई कार्यकारिणी घोषित

Uncategorized

फर्रुखाबाद: शहर क्षेत्र के चौक स्थित एक प्रतिष्ठान पर हुई श्री सांईबाबा सेवा समिति की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गयी। जिसमें सभी सदस्यों ने सांईंबाबा सेवा समिति के लिए भरपूर सहयोग देने की बात कही।

सांईं सेवा समिति की नई कार्यकारिणी की घोषणा समिति के संरक्षक मनोज रस्तोगी व रामा वर्मा द्वारा की गयी। उन्होंने बताया कि समिति के अध्यक्ष पद के लिए इंदू दादा, उपाध्यक्ष सुबोध वर्मा, अंकित अग्रवाल, निमिष टण्डन, कालीचरन, डिम्पल वर्मा, कोषाध्यक्ष आनंद वर्मा, महामंत्री नन्हें वर्मा, महासचिव कल्लू वर्मा, संगठन मंत्री अजीत वर्मा, व्यवस्थापक अमर वर्मा, विपिन वर्मा, जितिन वर्मा को पूर्व रूप से चुना गया।

इस दौरान सदस्यों ने सांईंबाबा के जीवन पर प्रकाश डाला और कहा कि सांईं बाबा ने ताउम्र दीन दुखियों की सेवा की है। वह एक सच्ची आत्मा थे। जिनके आदर्शों पर हम लोगों को चलना चाहिए। इस दौरान सभा में सांईंबाबा की जय-जयकार के साथ प्रसाद वितरण किया गया।