अत्यधिक भावुक व शंकालु स्वभाव के होते हैं आज जन्मे लोग

Uncategorized

जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 20 अक्टूबर को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

दिनांक 20 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। इस मूलांक को चन्द्र ग्रह संचालित करता है। चन्द्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख-दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है।

आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शार‍ीरिक रुप से आप कमजोर हैं। चन्द्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चन्द्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं।husband wife

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

 

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

कैसा रहेगा यह वर्ष
जिनकी जन्म तारीख 2,11, 20, 29 है उनके लिए यह वर्ष अति उत्तम रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता पाएंगे। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए प्रगतिपूर्ण समय रहेगा। मानसिक सुख-शांति बनी रहेगी। शुभ समाचार मिलेगा। शत्रु प्रभावहीन होंगे। बेरोजगार रोजगार पाने में समर्थ होंगे। व्यापारी वर्ग अनुकूल स्थिति पाएंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

मूलांक 2 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* महात्मा गांधी
* अमिताभ बच्चन
* हिटलर
* ‍लाल बहादुर शास्त्री
* थॉमस अल्वा एडीसन
* टीना अंबानी

राशिफल 20 अक्टूबर 2013, रविवार (daily horoscope)

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

आज आप फोन और कम्प्यूटर से दूर रखकर अपने को समय दीजिए. आपका लकी रंग पर्पल और लकी नंबर 9 है. मानसिक द्वंद्व के कारण आपकी निर्णय क्षमता प्रभावित हो सकती है। बाहर के व्यक्तियों से लाभ होगा। व्यापारिक विवाद आपकी पहल से होने के योग हैं।

वृष राशिफल (Taurus Horoscope)

बेहतर होगा की आप चीजों के स्वीकार करें, बेकार की चीजों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है. आपका लकी रंग ऑरेंज और लकी नंबर 5 है. परिवार के सदस्यों की उन्नति होगी। व्यापार में वृद्धि के कारण कार्य की व्यस्तता रहेगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

 मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

अपनी छवि में आप सुधार लाने में सफलता प्राप्त कर सकते हैं. आपका लकी रंग डार्क पिंक  लकी नंबर 11 है. किसी से मदद की आशा नहीं करते हुए सभी कार्य स्वयं करना होंगे। व्यापार में नई योजनाओं की शुरुआत आज नहीं करें।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

आराम करने के लिए बड़ी योजना की बजाए बस आराम से वह सब कीजिए जो आपको पसंद है. आपका लकी रंग लाइट ग्रीन और लकी नंबर 6 है. जन कल्याण की भावना प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगी। आर्थिक समृद्धि बढ़ेगी। स्वार्थ की प्रवृत्ति का त्याग करें। अपने काम से काम रखें।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

इस महीने आपको वह सब मिलेगा जो आप चाहते हैं. आपका लकी कलर मरून  और लकी नंबर 18 है. यश व प्रसिद्धि के अवसर निर्मित होंगे। क्रोध पर संयम रखें। स्थायी संपत्ति की प्राप्ति के योग बनेंगे। लाभ में वृद्धि की संभावना है।

 कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

आपने उस इंसान के करीब पहुंचने के लिए वह सब तरीका अपना लिया अब थोड़ा आगे उसे भी बढ़ने दीजिए. आपका लकी कलर ब्राउंन और लकी नंबर 1 है. योजनाओं को गोपनीय रखना होगा। अंधविश्वासों से दूर रहकर साहस व पराक्रम में वृद्धि करके प्राप्त अवसरों का लाभ उठाना चाहिए। अहंकार का भाव मन में न आने दें।

तुला राशिफल (Libra Horoscope)

आपको लाइफ में दो मौके मिले हैं इसलिए आपको वह सबकुछ मिलेगा जो आप चाहते हैं. आपका लकी रंग पिकॉक ब्लू और लकी नंबर 8 है. परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। ज्ञान अर्जन की ओर प्रयास करेंगे। नवीन अनुबंध व समझौतों के कारण लाभ प्राप्ति के लिए अनुकूल परिस्थिति बनेगी।

 वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

आज आपको नाराजगी और गुस्सा दोनों से ही दूर रहना है. आपका लकी रंग लाइलेक  और लकी नंबर 14 है. व्यापार अच्छा चलेगा। विरोधी भी आपकी कार्यपद्धति की तारीफ करेंगे। व्यापार में नए एवं आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे। यात्रा के योग बनेंगे।

 धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

आप बहुत ही कठिन परिश्रम करते हैं, इसलिए इस सबका पुरस्कार मिलेने वाला है. आपका लकी रंग येलो और लकी नंबर 2 है. कानूनी कार्यों में समय सीमा का ध्यान रखें। कार्य की सफलता में संदेह रहेगा। मनोबल कमजोर होगा। अपनी जिम्मेदारी की ओर विशेष ध्यान दें।

 मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

आज आप अपने चाहने वाले को टूर पर लेजाए. आपका लकी रंग ब्लैक और लकी नंबर 7 है. सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी आएगी। व्ययों में वृद्धि के योग हैं। आपकी इच्छाएं व महत्वाकांक्षाएं पूर्ण होने के योग हैं। आवास की समस्या हल होगी।

 कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

अगर आप अपने आप को आगे बढना देख्नना चाहते हैं तो अपने शुभचिंतक की सलाह लेना मत भूलिए. आपका लकी रंग डार्क ग्रीन और लकी नंबर 3 है. मनोबल की अधिकता के कारण कठिन परिस्थितियों पर भी विजय प्राप्त कर सकेंगे। रिश्तेदारों से संबंधों की मर्यादा बनाए रखें। व्यापार में नवीन अनुबंध होंगे।

 मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

किसी एडवेंचर गतिविधियों में भाग ले सकते हैं. आपका लकी रंग स्काई ब्लू और लकी नंबर 17 है. संतान व ऐश्वर्य पर व्यय मानसिक संतोष देगा। किसी की बुराई से दूर रहें। व्यापार में लाभ की संभावना है। घबराएं नहीं।